back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा ने हरियाणा कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

धर्मशाला, 12 मार्च (हि.स.)। महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को हरियाणा में ट्रैक्टर में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य मंत्रियों के ट्रैक्टर को एक महिला विधायक द्वारा रस्सी से खींचने की घटना के विरोध में शुक्रवार को धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांगड़ा जिला महिला मोर्चा की सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है। जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर किए गए इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा के साथ वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया सहित महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजू रस्तोगी व अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इस दौरान इस कृत्य को लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने बताया कि हरियाणा में हुई यह घटना नारी जाति का अपमान है। नारी देश का स्वाभिमान है इसलिए किसी भी रूप में किसी पद पर कोई ऐसा कृत्य जो नारी अपमान को दर्शाए स्वीकृत नहीं होगा। उन्होंने बताया कि महिला दिवस के दिन जब देश भर में नारी सम्मान के अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे थे उस दिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अन्य मंत्री स्वयं ट्रैक्टर में बैठे व एक महिला विधायक उस ट्रैक्टर को रस्सी से खींच रही थी जो कि नारी जाति का अपमान है। उच्च पद पर बैठे व्यक्ति ऐसे कृत्य दिखाएं जो किसी ना किसी रूप में अपमानजनक हो वह स्वीकृत नहीं है। नारी की गरिमा सभी स्वरूप में बनी रहनी चाहिए इसलिए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋषि मसूद के आदेश अनुसार आज पूरे प्रदेश में सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस की मानसिकता को उजागर किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵