back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Petrol-Diesel Price Update – पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, श्रीगंगानगर में पेट्रोल 108 के पार

नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। बेरोजगारी की तरह ही पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पेट्रोल और डीजल के दामों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही साल 2021 में अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 52 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। सिर्फ जून के महीने में ही पेट्रोल और डीजल की कीमत में 10 बार बढ़ोतरी की गई है। आज की बढ़ोतरी के बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल सबसे महंगा 108.08 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 96.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल 87.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज की गई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 103 रुपये का स्तर पार करके 103.14 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहां डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 98 रुपये का स्तर पार करके 98.20 रुपये हो गई है, जबकि डीजल 92.36 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का भाव बढ़कर 96.89 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 90.59 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। इसी तरह बेंगलुरु में आज पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार करके 100.23 रुपये के भाव पर बिक रहा है, जबकि डीजल 93 रुपये का स्तर पार करके 93.02 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/योगिता / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵