back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुंभ के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन को सजाया गया

हरिद्वार, 12 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड शासन, प्रशासन और पुलिस के साथ भारतीय रेलवे भी हरिद्वार कुंभ को भव्य बनाने की कोशिश में लगा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन को भी सजाया गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर हरिद्वार रेलवे स्टेशन की फोटो शेयर की हैं। गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान हुआ है। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक 1 अप्रैल से हरिद्वार कुंभ की शुरुआत होगी। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि इस बार का हरिद्वार कुंभ भव्य हो। हरिद्वार कुंभ में सनातन धर्म के साथ उत्तराखंड की संस्कृति की झलक भी देखने के मिले। इसके लिए हरिद्वार में दीवारों पर कुंभ के इतिहास और उत्तराखंड की संस्कृति की कलाकृतियों उकेरी गई हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन को भी सजाया गया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि देशभर से कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिये हरिद्वार रेलवे स्टेशन को हमारी आध्यात्मिक संस्कृति, परंपरा, और विरासत का परिचय देने वाले कलात्मक चित्रों और मूर्तियों से सजाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

Diwali Decoration Tips: दिवाली पर ऐसे सजाएं अपना घर, छोटे से फ्लैट को भी बना दें महल जैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिवाली का त्योहार आते ही हर कोई चाहता है कि उनका घर सबसे सुंदर और चमकदार दिखे। अगर आप भी चाहते...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵