back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुर्तगाली राष्ट्रपति ने संसद भंग करने की घोषणा की

लिस्बन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संसद को भंग करने और 30 जनवरी, 2022 को नए आम चुनाव कराने की घोषणा की है। वर्तमान सोशलिस्ट पार्टी (पीएस) की सरकार के 2022 के राज्य बजट को अक्टूबर के अंत में संसद द्वारा खारिज किए जाने के बाद राजनीतिक संकट को हल करने के लिए राष्ट्रपति ने अपने राष्ट्रीय टेलीविजन भाषण में गुरुवार को बयान दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रेबेलो डी सूसा ने संसदीय बहस से पहले धमकी दी थी कि अगर बजट खारिज कर दिया गया तो वह संसद को भंग कर देंगे और जल्द चुनाव कराने का आहवान करेंगे। पुर्तगाल के संविधान के मुताबिक संसद भंग होने के 60 दिनों के भीतर जल्द चुनाव होने चाहिए। देश में राजनीतिक संकट, 1974 में लोकतंत्र में प्रवेश करने के बाद से वर्तमान सरकार के लिए अपनी तरह का पहला, सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी (पीएस) और इसकी पारंपरिक सहयोगी पुर्तगाली कम्युनिस्ट पार्टी (पीसीपी) और लेफ्ट ब्लॉक के बीच असहमति के कारण हुआ था। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵