back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

मेरठ, 12 मार्च (हि.स.)। जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट और नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करके समस्याओं के समाधान की मांग की। गंगानगर में नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते एमडीए वीसी के आवास के निकट सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जिससे गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक विनोद सोनकर ने ज्ञापन में कहा कि रक्षापुरम, ईशापुरम अम्हैड़ा रोड और मीनाक्षीपुरम की सड़कें आपस में जुड़ी हैं। इसके मुख्य मार्ग पर सीवर चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर गया है। पिछले काफी दिनों से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जिसके चलते संक्रमण की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सड़क से कुछ दूरी पर ही एमडीए के वीसी का भी आवास है। मगर इसके बावजूद ना तो नगर निगम और ना ही एमडीए के अधिकारी सीवर की सफाई करा रहे हैं। उन्होंने समस्या का समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इंदिरा गांधी की नई मूर्ति लगवाने की मांग नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदलने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता रोबिन नाथ ने बताया कि कुछ दिन पहले शरारती तत्वों ने शास्त्रीनगर के ब्लॉक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके बाद अधिकारियों ने प्रतिमा की मरम्मत करा दी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रतिमा को बदले जाने और पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵