back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तहसील में राशन सड़ने के मामले की जांच को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

ऋषिकेश, 17 जून (हि.स.)। कांग्रेस ने आपदा एवं कोरोना संक्रमण काल के दौरान जिला प्रशासन द्वारा ऋषिकेश के नागरिकों को सहायता के लिए बांंटी जाने वाली राहत सामग्री के तहसील में ही पड़े रहकर सड़ जाने की जिला स्तर पर जांच कराए जाने की मांग की है। गुरुवार को कांग्रेस ने उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ज्ञापन में कहा कि कोरोना में लॉकडाउन को लेकर पिछले वर्ष व इस वर्ष भी ज़रूरतमंद लोगों के लिये सरकार द्वारा राशन ऋषिकेश तहसील में स्टोर करवाया गया, लेकिन दो दिन पूर्व जानकारी प्राप्त हुई कि ऋषिकेश तहसील के स्टोर में राशन जरूरतमंदों को ना देकर वहीं रखा है और सड़ गया है। ऐसे में कहीं ना कहीं प्रशासन की असंवेदनशीलता व लापरवाही नजर आती है, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करते हैं और इस प्रकरण की जांच जिला स्तर पर उच्चाधिकारियों से कराये जाने की मांग करते हैं। यह तहसील ऋषिकेश का ही मामला है, इसलिये इस प्रकरण की जांच तहसील स्तर से ना करवाकर ज़िला स्तर से करवाई जानी चाहिये। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि यह प्रशासन स्तर पर बड़ी लापरवाही है, जिसमें सत्ता पक्ष के लोगों की मिलीभगत है इसलिये उच्च अधिकारी से जांच करवाना न्यायोचित होगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵