back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जैसलमेर के जिला कलेक्टर कोरोना संक्रमित

जोधपुर, 06 मई (हि.स.)। संभाग के सरहदी जैसलमेर के जिला कलेक्टर आशीष मोदी कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी। कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कई बार अस्पताल का दौरा कर मरीजों से मिल चुके है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कठिन समय है, लेकिन हम कामयाब होंगे। उनके परिजन भी संक्रमित पाए गए है। जैसलमेर के जिला कलेक्टर आशीष मोदी सरहदी जिले में कोरोना की रोकथाम के प्रयास में अग्रणी भूमिका निभा रहे थे। वे लगातार न केवल मीटिंग लेकर अधिकारियों से फीडबैक लेकर नई नीति बनाने में जुटे रहे, बल्कि अस्पताल का दौरा कर मरीजों से सीधे फीडबैक ले रहे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दौरान वे किसी संक्रमित के संपर्क में आने से खुद भी संक्रमित हो गए। जैसलमेर में उनके साथ रह रहे पिता, भाई-भाभी व उनकी बेटी भी संक्रमित पाए गए है। उन्होंने स्वयं को घर में आइसोलेट कर दिया है, लेकिन वे कोरोना प्रबंधन पर पूरी नजर रख रहे है और लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 75% जवानों को मिल सकती है सेना में स्थायी नौकरी?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अग्निवीर योजना से जुड़े जवानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। अब तक इस...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵