back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाक विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं होने पर ओआईएसी की बैठक रोकेगा

इस्लामाबाद, 19 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के संयुक्त विपक्ष ने नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष से कहा है कि वह सत्र को कई दिनों तक स्थगित करने के बजाय सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति दें। इस घटना में अध्यक्ष ने सत्र को स्थगित करने की कोशिश की तो विपक्ष ने चेतावनी दी कि वह ओआईसी के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन को रोक देगा। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बिलावल भुट्टो जरदारी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के शहबाज शरीफ, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के फजलुर रहमान और अन्य नेताओं ने शनिवार को इस्लामाबाद में विपक्षी दलों की अहम बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष को चेतावनी दी कि यदि वह ओआईसी सम्मेलन का हवाला देते हुए सत्र स्थगित करते हैं, तो विपक्षी सदस्य नेशनल असेम्बली हॉल में धरना देंगे। बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, हम देखेंगे कि आप ओआईसी सम्मेलन कैसे बुलाते हैं। इसी हॉल में 22 और 23 मार्च को ओआईसी कॉन्फ्रेंस होना है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलावल ने कहा कि एक निश्चित हार का सामना करते हुए इमरान खान ने अलोकतांत्रिक रणनीति का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक संवैधानिक संकट पैदा करना चाहती है, ताकि एक तीसरी शक्ति हालात का फायदा उठा सके। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵