back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोट के बावजूद शनिवार को चुनाव प्रचार में उतरेंगी ममता, पुरुलिया में करेंगी सभा

कोलकाता, 11 मार्च (हि.स.)। चोट की वजह से कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मौसम में आराम करने के मूड में नहीं हैं। शनिवार से ही वह चुनाव मैदान में कूदने वाली हैं। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि व्हील चेयर पर बैठकर ममता पुरुलिया में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगी। वह 13 मार्च को पुरुलिया जिले के बलरामपुर में पहली सभा करेंगी। सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम में घायल होने के बाद फिलहाल एसएसकेएम अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सीएम ने खुद ही वीडियो मैसेज जारी कर कहा था कि उनके कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। वह व्हील चेयर से चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी। उन्होंने राज्य के लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की थी। उसके बाद तृणमूल चुनाव समिति की बैठक हुई। उस बैठक में सीएम के दौरे पर चर्चा हुई। इस बैठक में भी यह फैसला किया गया है कि सीएम के प्रचार कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। बलरामपुर में पहली जनसभा के बाद वह बागमुंडी में सभा करेंगी। 14 मार्च को सालतोड़ा, छतना और रायपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। 15 मार्च को झाड़ग्राम में सभा को संबोधित करेंगी। 16 मार्च को पश्चिम मेदिनीपुर के कलाईकुंडा, गड़वेता और काशियारी में और 17 मार्च को पूर्व मेदिनीपुर के एगरा, पटाशपुर और तमलुक में सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह व्हील चेयर का इस्तेमाल करेंगी और मंच पर चढ़ने के लिए रैम्प बनाए जाएंगे ताकि मंच पर सीएम की व्हील चेयर जा सके। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵