back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बांदा, 06 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए लॉकडाउन को तोड़ने पर गुरुवार को पुलिस ने शिकंजा कसा, कही बंदी के बावजूद दुकान खोलने पर कई दुकानदारों का चालान कर दिया गया तो दूसरी तरफ बिना मास्क लगाकर गाड़ी में चलने वाले व्यक्तियों का भी चालान किया गया है। शहर में कई दिनों से पुलिस लगातार लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रही है। इसके बावजूद लोग सड़कों पर बेवजह नजर आ रहे हैं। इन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है कई जगह पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठी चलाई तो कई स्थानों पर मुर्गा बनाया या अन्य शारीरिक दंड देकर छोड़ दिया। आज सर्वाधिक भीड सब्जी मंडी रोड पर देखने को मिली। यहां कई दुकानदार बंदी के बावजूद दुकानें खोले हुए थे।इस जानकारी पर बलखंडी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और कई दुकानदारों का चालान कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने अनाउंस कर कहां है कि कोई भी व्यक्ति घर के बाहर न निकले।जरूरत होने पर ही काम पर निकले अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोपहिया वाहनों में बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक की ओर से कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए 10 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। जनता लॉक डाउन का पालन करें, आवश्यक वस्तु को छोड़कर सभी प्रकार की दुकाने प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इसके बाद भी जो लोग दुकान खोले हुए नजर आएंगे उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस बीच पुलिस ने शहर के बाबूलाल चौराहा, कचहरी, चौक बाजार, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की और मास्क न लगाने वालों का चालान भी किया। पुलिस सख्ती से आज शहर में सभी दुकानें बंद रही। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। मेडिकल स्टोर खुले रहे, जिनमें दवा लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵