back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कटिहार नगरनिगम वासियों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर 06 से 08 मई तक

कटिहार, 05 मई (हि.स.)। कोविड संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने 06 मई से 08 मई तक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया है। बुधवार शाम जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) अनिकेत कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र अवस्थित जैन अतिथि भवन में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह टीकाकरण नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 01 से 45 तक के लोगों को लगाया जाएगा। जिसमें छह मई को वार्ड 16 से 30, सात मई को वार्ड 31 से 45 तथा आठ मई वार्ड 01 से 15 तक के लोगों के लिए सुबह 10 से शाम 04 बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। डीपीआरओ सभी पात्र व्यक्तियों (45 वर्ष से अधिक) जिन्होंने या तो पहली खुराक या दूसरी खुराक नहीं ली है, उनसे अनुरोध किया है कि वे टीकाकरण स्थल पर आधार कार्ड और मोबाइल के साथ आकर इस अवसर का लाभ उठावें। हिन्दुस्थान समाचार /विनोद

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...