back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर: मुख्यमंत्री आज रायपुर, दुर्ग तथा गरियाबंद जिले के दौरे पर

रायपुर,11 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मार्च को रायपुर, दुर्ग तथा गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे और राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में शामिल होंगे। बघेल अपने दौरे में विभिन्न स्थानों में आयोजित महाशिवरात्रि मेला मिलन समारोह में भी शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 11 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास रायपुर से प्रस्थान कर 11.20 बजे महादेवघाट रायपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 12.10 बजे महादेवघाट से कार द्वारा प्रस्थान कर 12.40 बजे रायपुर जिले के अंतर्गत ग्राम सारखी (अभनपुर) पहुंचेंगे और वहां पुनर्निमाण एवं कलश स्थापना व महाशिवरात्रि महापर्व तथा लोकार्पण आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् सारखी से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे दुर्ग जिले के अंतर्गत ठकुराईनटोला घाट (पाटन) पहुंचेंगे और वहां महाशिवरात्रि मेला मिलन समारोह में भाग लेंगे। वे दोपहर 3.35 बजे ठकुराईनटोला से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 4 बजे ग्राम कौही (पाटन) पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे ग्राम कौही से कार द्वारा प्रस्थान कर 5.40 बजे गरियाबंद जिले के अंतर्गत राजिम पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में भाग लेंगे। वे इसके पश्चात् रात्रि 7.30 बजे रायपुर लौट आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵