back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर: रंग ला रही छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल

केनापारा पर्यटन स्थल में बोटिंग से समूह की महिलाओं ने कमाए 16 लाख 71 हजार रुपये रायपुर, 16 जून (हि.स.) । छत्तीसगढ़ में पर्यटन से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की पहल रंग ला रही है। सूरजपुर जिले के केनापारा पर्यटन केन्द्र में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ बोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराकर राजगार के नए अवसर सृजित किये गए हैं। इनमें महिलाओं को बोटिंग सहित अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियों से जोड़ा गया है। सूरजपुर जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए शिवशक्ति महिला ग्राम संगठन की उषा रजक ने बताया कि समूह की महिलाएं केनापारा पर्यटन स्थल में बोटिंग का काम करती हैं। उनके संगठन में 286 महिलाएं जुड़ी हैं। उन्हें बोटिंग से अब तक 16 लाख 71 हजार 190 रुपये की आमदनी हुई है। समूह की प्रत्येक महिला को हर माह सात हजार की आमदनी हो जाती है। उषा ने बताया कि वह भी बोट चलाती हैं और मुख्यमंत्री के वहां प्रवास के दौरान उन्हें भी बोटिंग कराई थी। इसके साथ ही उषा ने मुख्यमंत्री बघेल को पुन: भ्रमण के लिए आने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने सूरजपुर कलेक्टर से पर्यटन स्थल में बोटिंग की व्यवस्था के साथ ठहरने के लिए हट बनवाने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि केनापारा को विकसित करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और उसके अनुरूप केनापारा पर्यटन स्थल को विकसित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵