back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फैमली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की कोरोना से निधन

मुजफ्फरपुर,05 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमित फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश दुर्गेश मणि त्रिपाठी का निधन हो गया। पटना के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को पटना के बांसघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।58 वर्षीय स्व. त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के कसिया के बरिया गांव के निवासी थे। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री व एक पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए। प्रधान न्यायाधीश के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग 13 जनवरी 2021 को मुजफ्फरपुर में हुई थी। पूरे मामले में सीएस डॉ एसके चौधरी ने बताया कि मुज़फ़्फ़रपुर के ब्रह्मपुरा में निजी अस्पताल में इलाज़ चल रहा था स्थिति गम्भीर होने पर पटना रेफर किया गया था । मौत की सूचना के बाद जिले के न्यायिक मजिस्ट्रेट और वकीलों में शोक की लहर दौड़ गयी । जिले के सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता शरद सिन्हा ने कहा कि त्रिपाठी जी का निधन हम जैसे कई अधिवक्ताओं की लिए निजी क्षति है भगवान दुःख की इस घड़ी में परिवार को हिम्मत दे और उनके आत्मा को शांति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵