back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निगम में मृत्यु प्रमाण-पत्र आवेदन की अवैध बिक्री के जांच के निर्देश

04/05/2021 रांची, 04 मई (हि.स.)। मेयर आशा लकड़ा ने कहा है कि रांची नगर निगम में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित आवेदन पत्र की अवैध रूप से बिक्री की शिकायत मिलने पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदक एक-एक घंटे तक कतार में खड़ा रह रहे हैं। उसके बाद काउंटर पर पहुंचते ही आवेदक से कहा जा रहा है कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र खत्म हो चुका है। आवेदक मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के लिए अगले दिन आएं। मेयर ने मंगलवार को कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, रांची नगर निगम कार्यालय के बाहर 30-40 रुपये में मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन पत्र की बिक्री अवैध रूप से की जा रही है। मेयर आशा लकड़ा ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार और सहायक स्वास्थ्य पदाधिकारी किरण कुमारी को जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करने एवं पर्याप्त मात्रा में फ्रॉम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵