back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोरक्को की नौसेना ने तटों से 203 लोगों को बचाया, 18 प्रवासी मृत मिले

रबात, 10 मई (आईएएनएस)। मोरक्को की नौसेना ने देश के समुद्री तटों से अठारह प्रवासी मृत पाए और 203 अन्य लोगों को बचा लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र का हवाला देते हुए, एमएपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रवासियों को 2 मई के सप्ताह में भूमध्य और अटलांटिक सागर में ऑपरेशन में बचाया गया, जिनमें से अधिकांश उप-सहारा क्षेत्र से हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सूत्र ने कहा कि वे अस्थायी नावों और जेट स्की से यूरोपीय तटों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, जबकि अन्य तैरने की कोशिश कर रहे थे। इसमें कहा गया है कि बचाए गए लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया और मृत लोगों के शव बरामद कर लिए गए। मोरक्को उन अफ्रीकी प्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट बन गया है जो बेहतर जीवन के लिए यूरोप पहुंचना चाहते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी अफ्रीकी देश ने 2021 में 63,121 अवैध आव्रजन प्रयासों को विफल कर दिया। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵