back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला आईपीएस के नाम सुसाइड नोट लिखकर सचिवालय सविंदा कर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान

लखनऊ, 10 मार्च (हि.स.)। हसनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को सचिवालय में संविदा पर तैनात युवक विशाल सैनी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले विशाल ने आईपीएस प्राची सिंह पर फर्जी देह व्यापार में फंसाये जाने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में आईपीएस ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। चांदगंज छपरतला निवासी अर्जुन सैनी का 26 वर्षीय पुत्र विशाल सचिवालय में सविंदा पर था। वह आईएएस रोशन जैकब के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर था। विशाल का शव रैदास रेलवे क्रासिंग पर कटा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। शव के पास ही पुलिस को सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखी यह बातें मरने से पहले विशाल सैनी ने एक सुसाइड लिखा था, जिसमें उसने आईपीएस प्राची सिंह को दोषी ठहराया है। उसने कहा कि वो होश हवास में आत्महत्या कर रहा है, जिसमें जिम्मेदार आईपीएस प्राचीं सिंह है। जिन्होंने उसका करियर खराब कर दिया है, जिसकी वजह से समाज में वह नजरें उठाकर नहीं चल पा रहा है, घुटन सी हो रही है। वह परिवार से नजर नहीं मिला पा रहा है। प्राची सिंह पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये, जिससे निर्दोष लोगों को जेल न जाना पड़े। अपने पद का गलत इस्तेमाल न कर सके। मैं बेकसुर हूं, मुझे देह व्यापार में प्राची सिंह ने फंसाया है। मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना, एलआईसी का जो पैसा मिले उससे अपने मकान के लिए उपयोग करना। आपका लाडला विशाल सैनी खुद को बताया निर्दोश एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह का कहना है कि विशाल ने जो आरोप उन पर लगाये है वो बिल्कुल निराधार है। बताया कि बीती 12 फरवरी को इंदिरानगर इलाके में छह स्पा पार्लर पर छापा मारा गया था। इस दौरान विशाल समेत कई लोगों को पकड़ा था। विशाल ने खुदकुशी क्योंकि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

DSP के बेटे की 200 करोड़ के रिसॉर्ट में शाही शादी, IPS और नेताओं की मची धूम, बारात और करीबियों की जांच शुरु

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कानुपर के चर्चित पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर रहे निलंबित ऋषिकांत शुक्ला एक बार फिर चर्चा में है।...
spot_img

Latest Stories

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵