back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निलंबित आरएएस पिंकी मीणा और पुष्कर मित्तल के खिलाफ आरोप पत्र पेश

जयपुर, 10 मार्च (हि.स.)। एसीबी मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 में बुधवार को एसीबी ने हाइवे निर्माण कपंनी से रिश्वत के मामले में निलंबित एसडीएम पुष्कर मित्तल और पिंकी मीणा के खिलाफ एसीबी ने आरोप पत्र पेश कर दिया है। आरोप पत्र में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और आईपीसी के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोप पत्र में कहा गया कि आरोपी पुष्कर मित्तल को केसीसी बिल्डकॉन कंपनी से हाईवे निर्माण के दौरान कार्य में रुकावट नहीं डालने की एवज में पांच लाख रुपए लेते हुए ट्रेप किया गया था। वहीं बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा ने सहयोग के लिए दस लाख रुपए मांगे थे। हाईवे निर्माण कंपनी दिल्ली से बडोदरा आठ लेन रोड निर्माण कर रही है। सुचारू रोड निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन की जरूरत होती है, लेकिन निर्माण कार्य में रूकावट नहीं डालने की एवज में दोनों एसडीएम ने रिश्वत मांगी। आरोपी रिश्वत नहीं मिलने पर किसानों की भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को धीमा कर देते थे। इसके अलावा आरोपी प्रति किलोमीटर के हिसाब से रिश्वत देने के लिए दबाव बना रहे थे। एसीबी की ओर से पेश आरोप पत्र के दस्तावेजों की जांच और मिलान के बाद अदालत की ओर से आरोपियों को इसकी कॉपी दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ पारीक/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵