back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर में सूदखोरों की धमकी से परेशान युवक ने सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी

— पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शुरु की जांच कानपुर कल्याणपुर के पनकी में घर के अंदर सीढ़ियों की रेलिंग से रस्सी के सहारे युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस की जांच में पिता ने बीते कई दिनों से बेटे के मानसिक तनाव में होने और कमरे में खुद को अकेला रखने की जानकारी दी है। कानपुर, 09 मार्च (हि.स.)। जनपद में सूदखोर की धमकियों से परेशान होकर युवक के सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी का मामला प्रकाश में आया है। पनकी थाना क्षेत्र में घटी घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले में विधिक कार्यवाही में जुट गई है। पनकी के गंगागंज स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी नगर निवासी जितेंद्र सचान परिवार के साथ रहते हैं। इनके बेटे रजत (30) को बीती रात घर पर सुसाइड नोट लिखकर सीढ़ियों की रेलिंग से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार को मां अवध ने इकलौते बेटे का फांसी पर लटका शव देख चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन के साथ पड़ोसी आ गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पिता जितेंद्र ने बताया कि इकलौता बेटा रजत बीते कई दिनों से तनाव में चल रहा था और घर पर एकांतवास में रहना पसंद करता था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक युवक ने 10 फीसदी ब्याज पर कई लोगों से कर्ज लेने की बात कही है। उसने बताया है कि कर्ज देने वाले सूदखोर इन दिनों उसे काफी परेशान व धमकियां दे रहे हैं। मृतक के परिजनों द्वारा मामले में आरोप लगाए जा रहे हैं। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद

Advertisementspot_img

Also Read:

कानपुर के रईसजादे शिवम मिश्रा ने लैंबोर्गिनी से कुचले 6 लोग, परिवार का है बॉलीवुड कनेक्शन, पड़ चुकी है IT रेड

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कानपुर में एक रईसजादे की लैंबोर्गिनी ने 6 लोगों को रौंद दिया, जिससे पूरा शहर स्तब्ध है। यह...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...