back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोंडागांव : बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध मे धरने पर बैठेगी भाजपा

कोंडागांव 04 मई (हि.स.)। बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी के गुंडों द्वारा लगातार की जा रही हिंसा व सैकडो़ंं भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याओं के विरोध में संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपने घरों के सामने धरने पर बैठेंगे व काली पट्टी लगा कर बैनर पोस्टर के साथ तृणमूल कांग्रेस की खूनी हिंसा और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के कथित मौन पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने बताया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे बेखौफ होकर लगातार खूनी हिंसा का खेल कर रहे है। निशाना बना कर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्यायें हो रही है। जिनके घर,दुकानों में हमला कर लूटपाट कर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों को निर्ममता से मौत के घाट उतारा जा रहा है। ऐसी जघन्य हिंसात्मक घटनाओं व हत्याओं पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी राजनीतिक दल चुप्पी साधे बैठे है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समूचे देश भाजपा के कार्यकर्ता बुधवार को अपने घरों के समक्ष धरने पर बैठ कर बंगाल की हिंसा का विरोध करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵