back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेशी मेहमानों वाले बयान पर भड़कीं मंडी सांसद कंगना रनौत, कहा – BJP ज्वाइन कर लें राहुल गांधी

मंडी से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मंडी से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्षी नेताओं से मिलने से रोक रही है, कंगना ने उन्हें बीजेपी में शामिल होने की सलाह दे डाली। कंगना रनौत ने कहा कि अगर राहुल गांधी खुद की तुलना अटल बिहारी वाजपेयी से कर रहे हैं, तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, “भगवान ने आपको जीवन दिया है, आप भी अटल जी बन सकते हैं, आप बीजेपी ज्वाइन कर लीजिए।

राहुल गांधी के किस बयान पर भड़कीं कंगना?

दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया था कि पहले विदेशी मेहमान नेता प्रतिपक्ष से भी मिलते थे, यह परंपरा अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के समय में थी। लेकिन अब सरकार तय करती है कि विदेशी मेहमान विपक्ष से मिलेंगे या नहीं।

राहुल की देशभक्ति पर भी सवाल

राहुल गांधी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने कहा, “अटल जी पर पूरे देश को गर्व था, वो देशभक्त थे और राष्ट्रीय संपत्ति जैसे नेता थे। लेकिन राहुल गांधी के देश के प्रति भाव संदिग्ध हैं। कभी दंगे, कभी देश तोड़ने की बातें मेरा उन्हें बस एक ही सुझाव है कि वह बीजेपी ज्वाइन कर लें।

किन्नौर में फंड और विकास पर भी बोलीं कंगना

किन्नौर दौरे के दौरान सांसद फंड को लेकर पूछे गए सवाल पर कंगना रनौत ने कहा कि आने वाले समय में फंड जारी किया जाएगा। कुछ विकास कार्यों में प्रशासनिक रुकावटें आती हैं, इसलिए समय लग रहा है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की सही ब्रांडिंग न होने पर चिंता जताते हुए कहा कि वह यह मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाएंगी। शुक्रवार को किन्नौर के रिकांगपिओ में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के दौरान कंगना की जुबान फिसल गई। उन्होंने मंच से “वंदे मातरम” की जगह “वंदे भारत की 150वीं वर्षगांठ” कह दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है जिसका मकसद युवाओं को कुछ निर्धारित विशेष क्षेत्रों (जैसे IT, हेल्थ, कंस्ट्रक्शन, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵