धनु राशि :- ये , यो , भा, भी , भू , ध , फ , ढ़ ,भे
धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक धन व्यय की संभावा रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि किसी को आपकी बातों से ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।


