back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सहारनपुर : जीत का जश्न मनाने पर ग्राम प्रधान पर मुकदमा

सहारनपुर, 03 मई (हि.स.)। प्रदेश में प्रतिबंध के बावजूद जीत का जश्न मनाने पर गागलहेड़ी पुलिस ने सोमवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों में जीत का जश्न मनाने और विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि इन आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के हरोड़ा मुस्तकम गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुलेमान ने अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान सुलेमान व उसके समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसका पता चलते ही ग्राम प्रधान व समर्थक फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधान व समर्थकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मुझे मुल्ली-आतंकवादी कहना, पूरे इलाके की महिलाओं का अपमान”, मंदिर विवाद पर भावुक हुईं सपा सांसद इकरा हसन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूपी के सहारनपुर के गंगोह में शिव मंदिर तोड़े जाने की घटना के बाद सपा सांसद इकरा हसन...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵