back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उधार के पैसों को लेकर साथी की फावड़े से हत्या

हरिद्वार, 09 मार्च (हि.स.)। जनपद के पथरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के दौरान अपने साथी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। दोनों के बीच उधार के पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पथरी थाना प्रभारी अमर चंद शर्मा के अनुसार पथरी क्षेत्र के गांव डांडी स्थित खेत यशवंत चौहान के फार्म हाउस पर गोरिया कोठी थाना रुपौली जिला पूर्णिया बिहार निवासी सोहन महतो (25) वर्ष पुत्र उपेंद्र महतो कई वर्षों से मजदूरी करता था। सोमवार रात नजदीक के एक खेत की रखवाली करने वाला सोहन का दोस्त हीरालाल महतो पुत्र रामु महंतो निवासी उदा, किशनपुरगंज जिला मधेपुरा बिहार उसके पास आ गया। दोनों ने रात में शराब पी। परिवार दोनों का पास में रहता है। देररात अचानक दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों में झगड़ा इतना बढ़ा की हीरालाल ने फावड़े से सोहन के सिर और गर्दन पर वार कर दिया। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस फार्म हाउस पहुंची। मामले में फार्म हाउस मालिक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, 10 करोड़ रुपये की मांग, कहा- “बात मानेगा तो ठीक नहीं तो…”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाबी सिंगर बी प्राक से जुड़े एक गंभीर मामले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लॉरेंस गैंग...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵