back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

रांची, 15 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित की जाने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को रद्द कर दिया है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट तैयार करने को लेकर मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के सचिव को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग रिजल्ट को तैयार करने की तैयारी में जुट गया है। मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द होने के बाद अब तेजी से रिजल्ट तैयार करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जल्द से जल्द रिजल्ट देने की तैयारी की जा रही है। इधर, गत दिनों जैक की ओर से ऑनलाइन शिक्षा अधिकारियों की बैठक की गई थी। बैठक में शिक्षा अधिकारियों से उनका मंतव्य मांगा गया था। कुछ शिक्षा अधिकारियों ने मेल के माध्यम से जैक को अवगत कराया है। इस बीच आंतरिक मूल्यांकन को आधार मानें, तो इस बार का मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर हो सकता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 के मैट्रिक परीक्षा में लगभग 75 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में साइंस में 59 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे, जबकि आर्ट्स में 82.53 प्रतिशत व कॉमर्स में 77.37 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। संभावना जताई जा रही है कि मैट्रिक का रिजल्ट विद्यार्थियों के नौवीं की परीक्षा के आधार पर जारी किया जा सकता है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट 11वीं के आधार पर जारी किया जा सकता है। बताया जाता है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट का आधार नौवीं और 11वीं के रिजल्ट को आधार बनाया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

Teacher course after 12th: टीचर बनने का सपना देख रहे हैं? तो 12वीं पास करने के बाद बिना देर किए इन कोर्सेज में ले...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हमारे देश में छात्रों का एक बुहत बड़ा वर्ग ऐसा है जो अपने सपनों को आयाम देने के लिए टीचर बनना...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...