back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ितों के लिए लगा रक्तदान शिविर

14/06/2021 बोकारो, 14 जून (हि.स.)। विश्व रक्तदाता दिवस के खास मौके पर बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं डाक बम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदर ब्लड बैंक बोकारो में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और कैंसर के मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया। शिविर का नेतृत्व ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा एवं मुकेश राज राय ने किया। ब्लड मैन सलूजा ने कहा लॉकडाउन पीरियड में उनकी संस्था द्वारा यह 16वां रक्तदान शिविर लगाया गया। आज के शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो के विधायक विरंचि नारायण , सिविल सर्जन बोकारो अशोक कुमार पाठक एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह उपस्थित हुए एवं रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया। आज के शिविर की मुख्य बात यह रही कि विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया । कुल 15 यूनिट रक्तदान हुआ । शिविर को सफल बनाने में बीबीडीए के सचिव मनीष चरण पहाड़ी , कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह टुटेजा , चंदन कुमार सिंह , जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,जयदेव राय एवं डाक बम सेवा समिति के विक्की राय , उत्तम डे,विकास महथा,दया शंकर तिवारी,मुकेश जायसवाल की मुख्य भूमिका रही । सदर ब्लड बैंक की डॉ मैथिली ठाकुर , धनंजय कुमार एवं उनकी पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी में निकला लिवर का 22% हिस्सा, बोलीं- डॉक्टर को भी नहीं…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘ससुराल सिमर का’ से लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से बहादुरी से लड़ रही हैं। इस कठिन समय...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵