back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बाबतपुर एयरपोर्ट का महिला अफसरों ने किया संचालन

वाराणसी, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुखद नजारा रहा। दिवस पर सुबह से अपरान्ह तक एयरपोर्ट पर सभी प्रमुख दायित्व महिला अफसरों ने पूरे उत्साह के साथ निभाया। बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), कम्युनिकेशन नेविगेशन एंव सर्विलांस (सीएनएस) सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती से महिला अफसर भी काफी खुश दिखी। एयरपोर्ट के अफसरों ने बताया कि वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी आये थे। उस समय भी महिला अफसरों ने दोपहर तक एयरपोर्ट का संचालन किया था। प्रधानमंत्री ने भी उनके इस प्रयास को सराहा था। अपरान्ह तक एटीसी का सफलता पूर्व संचालन करने के बाद अफसरों ने सहायक प्रबंधक तान्या श्रीवास्तव को जमकर सराहा। उधर, अस्सी घाट पर देशभर से जुटी 1000 महिलाओं ने शिव तांडव स्तोत्र पढ़ा। इस दौरान घाट पर लाल रंग के परिधान में सजी महिलाओं और युवतियों ने एक साथ शिव स्तोत्र का वाचन किया। मुंबई की संस्था फाउंडेशन फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट इन एकेडमिक फील्ड की पहल पर यह आयोजन किया गया। इसी क्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस ने सरैयां स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज़ आलम के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी ओकास अंसारी के अध्यक्षता में 15 महिलाओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया । अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर ही थाना बड़ागांव व लंका में महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र, महिला साइबर क्राइम सेल का उद्घाटन किया गया । जिले के विभिन्न थानो में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी लंका का किया उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी लंका का उद्घाटन किया। रोहनिया थाने पर मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵