back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत ने डोमिनिका कोर्ट से कहा- मेहुल चोकसी है भारतीय नागरिक, नागरिकता त्यागने का दावा फर्जी

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपित व भगौड़ा हीरा कारोबारी को डोमिनिका से भारत लाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ताजा घटनाक्रम में भारत सरकार ने डोमिनिका कोर्ट में कहा है कि मेहुल चोकसी भारतीय नागरिक है और उसके नागरिकता त्यागने का दावा पूरी तरह गलत और फर्जी है। मेहुल चोकसी को भारत लाने के प्रयास से भारतीय अधिकारियों ने डोमिनिका हाई कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि मेहुल चोकसी अभी एक भारतीय नागरिक है। नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत गलत तरह से वो भारतीय नागरिकता के त्याग का दावा कर रहा है। डोमिनिका के राष्ट्रमंडल में उच्चायोग के कांसुलर अधिकारी द्वारा दायर हलफनामा में कहा गया है कि मेहुल चोकसी एक भारतीय नागरिक है और भारत में नागरिकता को त्याग के लिए उसका आवेदन खारिज कर दिया गया था। भारत सरकार पहले ही एंटीगुआ सरकार की ओर से दी गई चोकसी की नागरिकता को रद्द करने का मुद्दा उठा चुकी है। भारतीय अधिकारियों ने कोर्ट को दिए हलफनामे में कहा है कि मेहुल चोकसी की भारतीय नागरिकता अभी भी समाप्त नहीं हुई है। बता दें कि दो दिन पहले डोमिनिका हाई कोर्ट मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी को खारिज कर चुका है। इसके बाद रविवार को भारत की ओर से सीबीआई और विदेश मंत्रालय ने हलफनामा दायर किया। हलफनामे में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में भारत को पक्षकार बनाए जाने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵