back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार की अपील, विदेशी मिशन न करें कोविड जरूरतों की होर्डिंग

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने देश में स्थित विभिन्न दूतावासों, उच्चायोंगों और राजनयिक मिशनों से कोविड की विकट स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन सहित इससे जुड़ी जरूरत के समान की होर्डिंग नहीं करने की अपील की है। मीडिया के इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रोटोकॉल प्रमुख और डिवीजनों के प्रमुख सभी उच्च आयोगों व दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय उनकी चिकित्सा जरूरतों विशेषकर कोविड के संबंध में जवाब दे रहा है। इसमें उनके अस्पताल में इलाज की सुविधा भी शामिल है। महामारी की स्थिति को देखते हुए सभी से ऑक्सीजन सहित आवश्यक सामग्री की होर्डिंग नहीं करने की अपील करता है। उल्लेखनीय है कि कुछ दूतावास कोविड की स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सामग्री अपने दूतावास में एकत्र कर रहे हैं। फिलीपींस और न्यूजीलैंड इसका उदाहरण हैं जिनकी अपील में कांग्रेस की दिल्ली युवा इकाई ने इन दूतावासों में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵