back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरलः शुरुआती रुझानों में एलडीएफ को बड़ी बढ़त, भाजपा के श्रीधरन भी आगे

नई दिल्ली, 02 मई (हि.स.)। कोरोना के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजामों के बीच रविवार को केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतगणना जारी है। केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाला सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा गठबंधन (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) राज्य के चार दशक पुराने ट्रेंड को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। एलडीएफ को 75 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है जबकि यूडीएफ 56 सीटों पर आगे है। भाजपा और अन्य के खाते में 1-1 सीट जाती दिख रही है। भाजपा नेमोन सीट से आगे हैं। मेट्रोमैन ई श्रीधरन यहां से चुनावी मैदान में हैं। माकपा नीत एलडीएफ को बढ़त का यह सिलसिला अंत तक चलता रहा तो यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के भविष्य के लिए बड़ा झटका होगा। राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस के लिए चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था। वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सत्ता में बने रहते हैं तो वह इतिहास बना देंगे। उल्लेखनीय है कि केरल की 15वीं विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को एक चरण में 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव में 70.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी RJD इस बार...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵