back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस सचिव बाजीराव खरे ने संगठन की मजबूती के सिखाए गुर

मीरजापुर, 14 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी बाजीराव खरे सोमवार को मीरजापुर पहुंचे। मिशन कम्पाउंड स्थित जिला कार्यालय पर संगठन सृजन के अभियान के तहत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर फीडबैक लिया, साथ ही कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें, तभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी का 2022 का लक्ष्य पूरा होगा। कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब जनता कांग्रेस की सरकार लाएगी, तभी देश व प्रदेश का विकास होगा। कहा कि कार्यकर्ता प्रचार, प्रसार में नवीन विधाओं को अपनाएं, भाजपा सरकार की विफलता को आमजन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। हमें न्याय पंचायत की इकाई को मजबूत करना है। ब्लाक कमेटी को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत कड़ी बनाना है। बाजीराव ने कहा जब ब्लाक व न्याय पंचायत मजबूत होगा तो 2022 के लक्ष्य को कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी उज्जवल शुक्ला ने कहा कि न्याय पंचायत से लेकर वार्ड तक को मजबूत करना है, तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, शहर अध्यक्ष राजन पाठक, प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान, शिवशंकर चौबे, दीपचंद जैन, अमिताभ पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵