back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टालिन ने राहत कोष में स्वर्ण मुद्राएं देने वाली युवती को नौकरी का भरोसा दिया

चेन्नई, 14 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने जन राहत कोष में 2 स्वर्ण मुद्राएं दान देने वाली इंजीनियरिंग स्नातक युवती को नौकरी देने का वादा किया है। कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग स्नातक आर. सौम्या, अपने पिता के साथ रहती है। उसके पिता आविन दूध फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। सौम्या ने मुख्यमंत्री को उस दौरान 2 स्वर्ण मुद्राएं सौंप दी थीं, जब वह मेत्तूर के दौरे पर थे। सौम्या ने उसने नौकरी देने की गुहार लगाते हुए आवेदन भी दिया था। उसने आवेदन में कहा है कि वह अपने पिता राधाकृष्णन के साथ किराए के मकान में रह रही है और उसकी मां का निमोनिया के कारण निधन हो गया। उसकी मां के इलाज पर परिवार को 13 लाख रुपये खर्च करने पड़े, फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। सौम्या ने यह भी कहा कि उसकी दो विवाहित बहनें हैं, जो अपने ससुराल में रहती हैं। उसके पिता को 7,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है, जिसमें से 3,000 रुपये किराए के रूप में देने पड़ते हैं। बाकी बचे 4,000 रुपये में उसके और पिता का ठीक से गुजारा नहीं हो पा रहा है। सौम्या ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह सरकारी नौकरी की उम्मीद नहीं कर रही है। उनकी मदद से उसे किसी निजी फर्म में भी नौकरी मिल जाए तो एहसान मानेगी। स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा कि वह विषम परिस्थितियों में भी सोने की 2 मुद्राएं दान करने वाली युवती की उदारता से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि सौम्या को उसकी योग्यता के आधार पर नौकरी दिलाने के लिए आवश्यक कदम जरूर उठाए जाएंगे। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold-Silver-Petrol-Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी गिरी; पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को राहत मिली है।...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵