back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपालः वीरांगना नाट्स समारोह आज से, संस्कृति मंत्री करेंगी शुभारंभ

भोपाल, 08 मार्च (हि.स.)। संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय और बहुद्देशीय सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में आज (सोमवार) से आगामी 19 मार्च तक वीरांगना नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर इस नाट्य समारोह का शुभारंभ करेंगी। नाट्य समारोह में मंचित किए जा रहे सभी नाटक महिला निर्देशिकाओं द्वारा निर्देशित किए गए हैं। नाट्य समारोह में सभी दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि वीरांगना नाट्य समारोह का शुभारंभ में इंदौर की सुचित्रा हरमलकर द्वारा भारत की महान नारी शक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका ‘अनुकृति’ की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह की दूसरी प्रस्तुति 9 मार्च को श्रुति बारीक द्वारा निर्देशित ‘झाँसी की रानी’ होंगी। इसी तरह 10 मार्च को ज्योति दुबे द्वारा निर्देशित ‘लमझना’, 11 मार्च को बिशना चौहान द्वारा निर्देशित ‘लाइफ ऑन फोन’, 12 मार्च को सिंधु धौलपुरे द्वारा निर्देशित ‘झलकारी’, 13 मार्च को नीति श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित ‘पन्ना धाय’, 14 मार्च को पूजा केवट द्वारा निर्देशित ‘रानी चेन्नम्मा’, 15 मार्च को वैभव श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित ‘रानी वेलुंचचियार’, 16 मार्च को पलक पटवर्धन द्वारा निर्देशित ‘वीरांगना अवंतीबाई लोधी’, 17 मार्च को रीना सिन्हा द्वारा निर्देशित ‘काबुलीवाला’, 18 मार्च को देवांशी सिन्हा द्वारा निर्देशित ‘बीवी कौर’ नाटक की प्रस्तुति होंगी। समारोह के अंतिम दिन 19 मार्च को खुशबू पांडे द्वारा निर्देशित नाटक ‘मुझे अमृता चाहिए’ से होगा। आज स्मारकों एवं संग्रहालयों में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरातत्वीय स्मारकों एवं संग्रहालयों में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। भोपाल में राज्य संग्रहालय, शौर्य स्मारक, गोलघर, आशापुरी और इस्लाम नगर स्थित संग्रहालय में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

संतोष वर्मा के विवादित बयानों से भड़का ब्राह्मण समुदाय, 14 दिसंबर को CM हाउस का होगा घेराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵