back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘शिंदे गुट के साथ थोड़ी खटपट तो होगी’ महाविकास अघाड़ी से तुलना करते हुए ये क्या बोल गए BJP के मंत्री

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन में चल रही खटपट पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मामूली नाराज़गी स्वाभाविक है, लेकिन सरकार पूरी तरह मजबूत और एकजुट है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दलोंबीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट)के बीच चल रही कथित अनबन और कार्यकर्ताओं के एक-दूसरे के दलों में शामिल होने की ख़बरों पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की प्रतिक्रिया सामने आई है। बावनकुले ने शुक्रवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत में माना कि लोकल लेवल पर कुछ खटपट हो रही है, लेकिन बड़े स्तर पर गठबंधन मजबूत है।

 ‘लोकल लेवल पर थोड़ी खटपट तो होगी, तीन दल हैं’

बीजेपी नेता ने स्वीकार किया कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता दल बदल रहे हैं, लेकिन उन्होंने किसी बड़ी दरार से इनकार किया। बावनकुले ने कहा, लोकल लेवल पर बीजेपी के कार्यकर्ता शिवसेना में और शिवसेना के कार्यकर्ता बीजेपी में जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि एकनाथ शिंदे के कार्यकर्ता बीजेपी को डैमेज कर रहे हैं और अजित दादा के कार्यकर्ता बीजेपी की सरकार को डैमेज कर रहे हैं।

उन्होंने खटपट को स्वाभाविक बताते हुए कहा, लोकल लेवल पर थोड़ी खटपट तो होगी। गठबंधन में तीन दल हैं। स्थानीय लेवल पर सभी कॉर्पोरेटर, जिला पंचायत और जिला परिषद में जाना चाहते हैं।उन्होंने विपक्ष महाविकास अघाड़ी (एमवीए) पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे कार्यकर्ता महाविकास अघाड़ी की तरह एक दूसरे को काटने नहीं जा रहे हैं।

 ‘शिंदे सरकार के साथ पूरी ताक़त से खड़े थे’

बावनकुले ने ज़ोर देकर कहा कि,बीजेपी ने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है। उन्होंने याद दिलाया कि जब पहले शिवसेना (शिंदे) की सरकार थी, तब बीजेपी पूरे आत्मविश्वास के साथ उनके साथ खड़ी थी।

उन्होंने कहा, जब शिवसेना की सरकार थी जो बीजेपी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ एकनाथ शिंदे के साथ खड़ी थी। हमने अपने कार्यकर्ताओं में यही विश्वास रखा कि हमारी सरकार अच्छा काम करके महाराष्ट्र को मजबूत करने जा रही है।बावनकुले ने दावा किया कि उनके 1 करोड़ 51 लाख कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना और अजित दादा के कार्यकर्ता भी सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

 वित्तीय बोझ पर टिप्पणी

राज्य पर आए वित्तीय बोझ के सवाल पर बावनकुले ने कहा कि राज्य पर 32,000 करोड़ रुपये का नया बर्डन आया था। उन्होंने इसका कारण बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान को बताया।उन्होंने कहा कि इससे थोड़ा वित्तीय संकट तैयार हुआ था, लेकिन सरकार ने उससे निपट लिया है। उन्होंने माना कि इस वजह से काम थोड़ा धीमा हुआ, लेकिन बैंकों की मदद से सरकार इससे उबर गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵