back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मजदूर दिवस पर पुलिस ने निकाली साइकिलों की हवा, छीन लिए गैंती-फावड़े

उज्जैन, 1 मई (हि.स.)। आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है। लेकिप सुबह घासमंडी चौराहा स्थित सराय में काम की तलाश में आये मजदूरों को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उनके वाहनों की हवा निकालने के साथ तगारी, फावड़े सहित औजार भी जब्त कर लिये। हिन्दुस्थान समाचार ने जब इसकी जानकारी एएसपी अमरेन्द्र सिंह को दी तो उन्होंने वायरलेस सेट पर मजदूरों से मानवीय व्यवहार के निर्देश दिये। पुलिस को देखकर भागने लगे घासमंडी चौराहा स्थित सराय में कोई मजदूर मुंह पर मास्क लगाये खड़ा था तो किसी ने रूमाल से अपना मुंह बांध रखा था। कोरोना नियमों का पालन भी कर रहे थे। अधिक संख्या में मजदूर दिखने के कारण माधव नगर पुलिस यहां पहुंची। माइक से एनाउंस किया और फिर वाहन से पुलिसकर्मियों ने उतरकर मजदूरों के वाहनों की हवा निकालना शुरू कर दिया। पुलिस को देख मजदूर गलियों में भाग रहे थे। वाहनों पर रखे तगारी, फावड़े सहित औजार भी पुलिस ने रख लिये और घेराबंदी करते हुए गलियों में दौड़ लगवाई। यह है मजदूरों की परेशानी घर में कमाने वाली मैं अकेली हूं, बच्चे हैं। रोजाना काम तो मिलता नहीं, फिर भी सराय में खड़े हो जाते हैं। कोई व्यक्ति काम पर ले जाता है तो रोजी रोटी की जुगाड़ हो जाती है। ऐसे में पुलिस भगा रही है तो हम क्या करें, किससे मदद मांगे? – चंदा हरदेनिया, हीरामिल मैं पायल खोदने का काम करता हूं, औजार लेकर सराय में आया हूं। कोरोना की वजह से काम नहीं मिल रहा। घर में भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। बच्चे छोटे हैं। सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही। कर्फ्यू की बात कहकर पुलिस भगा रही है। – नारायण बडग़ोत्या हमें कोई सरकारी मदद नहीं मिलती, कोई नेता या सरकार का अफसर हमारे हालात देखने नहीं आ रहा। घर में भोजन के साथ अन्य समस्याएं भी हैं। बेटा पागल है जिसकी दवा के लिये रुपयों की जरूरत पड़ती है। कोरोना हो या अन्य कोई बीमारी काम तो करना पड़ेगा। – सुरेश, पिपलीनाका मानवीय व्यवहार करेंगे मजदूर कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस द्वारा मजदूरों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाएगा। काम की तलाश में सराय में आ सकते हैं, लेकिन मास्क लगाना अनिवार्य है। -अमरेन्द्र सिंह, एएसपी सिटी हिंदुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵