back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएसएफ को लेकर वाम मोर्चा और कांग्रेस के गठजोड़ पर संशय बरकरार

कोलकाता, 07 मार्च (हि.स.)। राज्य विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है, लेकिन कांग्रेस व वाम मोर्चा के साथ इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के गठजोड़ को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। गठबंधन को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी वाम मोर्चा के साथ गठबंधन के लिए तैयार है लेकिन वह आईएसएफ के साथ सीधे गठबंधन के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वाम मोर्चा के साथ मन से गठजोड़ बनाना नहीं चाह रही है। दरअसल, वाम मोर्चा अपने स्तर से आईएसएफ के लिए कुछ सीटें छोड़ना चाह रही है लेकिन इसके लिए कांग्रेस तैयार नहीं है। रविवार को मालदा से कांग्रेस सांसद अबू हसेम खान चौधरी ने साफ शब्दों में कहा है कि मालदा से आईएसएफ को चुनाव के लिए सीटें नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब्बास सिद्दीकी ने वाम मोर्चा के साथ हाथ मिलाकर 30 सीटें मांगी थीं, जिसे वामफ्रन्ट ने मान लिया है, लेकिन सिद्दीकी की इस मांग को कांग्रेस ने अब तक नहीं माना है। इसलिए इस गठबंधन को लेकर संशय बरकरार है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस यह मांग स्वीकार कर भी लेती है तो आईएसएफ को मालदा से चुनाव लड़ने की उम्मीद छोड़ देनी होगी। चौधरी ने कहा कि आईएसएफ के साथ कांग्रेस का कोई गठजोड़ नहीं हुआ है। वाम मोर्चा ने अब्बास सिद्दीकी के साथ गठजोड़ किया है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵