back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के मुख्य सचिव के निधन से उनके पैतृक गांव और सासाराम में शोक

आरा,01 मई(हि. स)।बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की पटना के पारस अस्पताल में हुई कोरोना से मौत से उनके पैतृक गांव हुक्काडीह में शोक की लहर है।रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखण्ड स्थित हुक्काडीह गांव के लोगो ने अपने गांव के लाल और राज्य के मुख्य सचिव आईएएस अधिकारी की कोरोना से हुई मौत की खबर सुनी तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। उनके गांव हुक्काडीह के अलावे पूरे रोहतास जिले में भी उनकी मौत से शोक की लहर है।रोहतास जिले के सासाराम स्थित गौरक्षणि मुहल्ले में उनका अपना मकान होने के कारण गौरक्षणि मुहल्ले और सासाराम शहर में भी उनकी कोरोना से हुई मौत से शोक की लहर छा गई है। बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना से हुई मौत के बाद रोहतास जिले के अलावे भोजपुर, कैमूर और बक्सर जिले में भी आम से लेकर खास तक मर्माहत है।उनके जानने वालों की संख्या इन जिलों में काफी अधिक है।मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री सिंह सबके बीच अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं। गांव वाले बताते हैं कि श्री सिंह के पिता कार्यपालक अभियंता के पद पर थे और श्री सिंह की पढ़ाई संयुक्त बिहार के नेतरहाट विद्यालय में हुई थी। उनकी पत्नी चिकित्सक हैं और वे अपने पीछे अपनी पत्नी,एक पुत्र और पुत्री छोड़ गए हैं। बता दें कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह बिहार के पूर्णिया,भागलपुर,पश्चिमी चंपारण और नालंदा जिलों में डीएम रहते काफी कार्य किये।बाद में वे मुंगेर और भागलपुर के प्रमण्डलीय आयुक्त भी रहे।अभी हाल ही में 28 फरवरी 2021 को वे बिहार के मुख्य सचिव बनाये गए थे और 31 अगस्त को अवकाश ग्रहण करने वाले थे। भोजपुर जिले के आरा के भाजपा विधायक और बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बड़हरा के भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी,सहित कई लोगो ने बिहार के मुख्य सचिव की कोरोना से हुई मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और उन्हें अपनी तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵