back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से मृत चार लोगों का शव रविवार को पहुंचा पुरुलिया

पुरुलिया, 13 जून (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों की बिहार के पटना में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि दो और घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार रात की है। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुरुलिया के बलरामपुर के पाड़किडी गांव में शवों को लाया गया है।मृतकों की पहचान जमुना सिंह (45), कन्हैया सिंह (18), कौशल देवी (35) और सरस्वती देवी (10) के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले बलरामपुर थाना क्षेत्र के कुछ निवासी पटना के फतवा इलाके में गए थे। वे मुख्य रूप से फूल बेचने के सिलसिले से वहां गए हुए थे। शुक्रवार शाम बारिश होने पर उन्होंने फतवा स्टेशन के पास एक पेड़ के नीचे शरण ली। उस समय आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य शव लाने के लिए बिहार चले गए। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को दो एंबुलेंस से चार शव गांव लाया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छाया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵