back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रेयस अय्यर को सिडनी के हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, BCCI ने दी बड़ी मेडिकल अपडेट, जानिए अब कैसी है हेल्थ

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सिडनी वनडे मैच के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सिडनी वनडे मैच के दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एडिलेड वनडे में उन्होंने शानदार 61 रन की पारी खेलकर अपने फॉर्म में होने के संकेत दिए थे। लेकिन सिडनी में फील्डिंग के दौरान जब उन्होंने एलेक्स कैरी का कैच पकड़ा, तब गिरते समय उनके पेट में गंभीर चोट लग गई।

तिल्ली में चोट और आंतरिक रक्तस्राव के बाद हुआ ऑपरेशन


BCCI ने बताया कि चोट लगने से श्रेयस की तिल्ली (Spleen) में कट लग गया था, जिसके कारण आंतरिक ब्लीडिंग (Internal bleeding) शुरू हो गई थी। टीम के मेडिकल स्टाफ ने तुरंत स्थिति को पहचानकर सर्जरी कराई, जिससे ब्लीडिंग को पूरी तरह से रोक दिया गया। कुछ दिनों तक वे ICU में भी रहे।

BCCI ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- अब हालत स्थिर है


बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने शनिवार को बताया कि श्रेयस अय्यर अब स्थिर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन वे अभी कुछ समय तक सिडनी में ही रहेंगे, ताकि डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रख सकें। बोर्ड ने बयान में कहा, “25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में श्रेयस अय्यर के पेट में गंभीर चोट लगी थी। तुरंत इलाज और ऑपरेशन के बाद अब वे बेहतर हैं। हम सिडनी के डॉ. कौरूश हघीगी और उनकी टीम के साथ-साथ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने बेहतरीन उपचार सुनिश्चित किया।

भारत वापसी से पहले सिडनी में रहेंगे श्रेयस


बीसीसीआई के अनुसार, श्रेयस को डॉक्टरों की सलाह पर अभी कुछ दिन सिडनी में ही रुकना होगा। हवाई यात्रा के लिए फिट घोषित होने के बाद ही वे भारत लौटेंगे। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम में शामिल नहीं किया गया था। अब चोट की वजह से वे साउथ अफ्रीका दौरे 30 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में भी शायद ही खेलते नजर आएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...