back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओर्बन की जीत के बाद बुडापेस्ट ने ईसी से जीत रद्द नहीं करने का किया आग्रह

बुडापेस्ट, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हंगेरियन सरकार ने यूरोपीय आयोग (ईसी) से प्रधानमंत्री विक्टर ओरबन की जीत को स्वीकार करने को कहा है, साथ ही कहा है कि हंगरी को मिलने वाले फंड पर रोक न लगाई जाय। मंगलवार को औपचारिक रूप से बुडापेस्ट को अधिसूचित किया गया कि यूरोपीय संघ (ईयू) अपने फंड के वितरण को निलंबित करने की अनुमति देने के लिए ईसी एक नई, शक्तिशाली अनुशासनात्मक प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के वर्षों में ओर्बन की सरकार और यूरोपीय संघ के बीच कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं, जिनमें कानून के शासन से लेकर अल्पसंख्यक अधिकारों तक के मुद्दे शामिल हैं। रविवार को हुए आम चुनावों में प्रधानमंत्री की रूढ़िवादी फाइड्ज पार्टी ने लगातार चौथी बार बहुमत हासिल किया। यूरोपीय संघ के कार्यकारी की घोषणा के जवाब में, ओर्बन के चीफ ऑफ स्टाफ, गेरगेली गुलियास ने हंगेरियन मतदाताओं द्वारा दिलाई गई जीत को रद्द ना करने के लिए आयोग से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मूलभूत नियमों को आयोग द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए। प्रक्रिया के तहत ओर्बन की सरकार को यूरोपीय संघ के वित्त पोषण में 40 बिलियन यूरो (43.6 बिलियन डॉलर) से अधिक के फंड से वंचित किया जा सकता है। हालांकि, इसे पूरा होने में अभी महीनों लगने की संभावना है। अंतिम निर्णय यूरोपीय संघ की परिषद करेगी। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵