back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोदी को लिखा सन्देश, दिया मदद का प्रस्ताव

बीजिंग, 30 अप्रैल (हि.स.)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संदेश लिखकर भारत में खराब होती कोरोना की स्थिति को दखते हुए संवेदना संदेश भेजा है और इस मुश्किल घड़ी में मदद का प्रस्ताव दिया है। अपने संदेश में शी जिंनपिंग ने लिखा है कि चीन महामारी के इस मुश्किल समय में भारत को हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है। इससे पहले गुरुवार को चीन के रक्षा मंत्री वांग यी ने मदद का प्रस्ताव दिया था। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत को अधिकतम सहयोग करने का वादा किया था। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गए पत्र में विदेश मंत्री वांग यी ने कहा था कि भारत जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उसके प्रति चीन सहानुभूति व्यक्त करता है। भारत में कोरोना की स्थिति खराब होने के बाद वैश्विक स्तर पर प्रमुख देश एकजुटता दिखाते हुए भारत के साथ खड़े हैं। कई देशों से मदद स्वरूप मेडिकल उपकरण और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

आर्यन मान बने DUSU के नए प्रेसिडेंट, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी और वेतन भत्ता?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में इस बार ABVP ने धूम मचा दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵