back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन करने पर 12 प्रतिष्ठानों को सीज कर किया जुर्माना

जयपुर, 30 अप्रैल(हि.स.)। नगर निगम ग्रेटर एवं हैरिटेज ने कोरोना गाईडलाइन का पालन नहीं करने पर शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 12 प्रतिष्ठानों को सीज कर 14 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त किशनपोल जोन सोहन लाल ने बताया कि नगर निगम की टीम ने दुकान नम्बर 128 किशनपोल, अशोका डिर्पाटमेंट स्टोर मयूर काम्प्लेक्स, नेहरू बाजार खन्ना ऑप्टिक्स चौड़ा रास्ता ए.के कम्प्यूटर्स लुहारो की गली, खण्डेलवाल ब्रदर्स मयूर काम्प्लेक्स को राज्य सरकार द्वारा कोविड गाइडलाईन का पालन नहीं करने एवं प्रतिष्ठान को 11 बजे की समय सीमा के बाद भी खुला रखने और मास्क नहीं लगाने तथा सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं करने पर प्रतिष्ठानों को 72 घंटों के लिए सीज कर 4 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। उपायुक्त सिविल लाईन जोन रामकिशोर मेहता के निर्देश पर टीम ने कोविड गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 6 प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। उपायुक्त मालवीय नगर जोन सुरेश चौधरी के निर्देश पर टीम ने कोविड गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर पार्वती रद्दी मालवीय नगर को सीज किया गया। उन्होनें बताया कि अन्य प्रतिष्ठानों एवं व्यक्तियों द्वारा मास्क नहीं पहनने पर 5 हजार का जुर्माना एवं सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं करने पर 1 हजार 900 रूपये का जुर्माना वसूला गया तथा 3 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज भी वसूला गया। उपायुक्त आदर्श नगर जोन रामकिशोर मीणा के नेतृत्व पर कोविड गाइडलाईन की पालना नहीं करने पर श्री ठाकुर जी जनरल एवं किराना स्टोर 2/537 जवाहर नगर को सीज किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵