back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक सबसे कीमती आध्यात्मिक संपत्ति है

बीजिंग, 24 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी परंपरागत संस्कृति का सार दुनिया में सामंजस्य है और सभी लोग एक परिवार के जैसे हैं। 2021 के नव वर्ष के बधाई संदेश में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि चुनौतियों के सामने हम और गहन रूप से मानव समुदाय के साझे भविष्य का महत्व समझते हैं। कोविड-19 महामारी की स्थिति में पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक का सफल आयोजन हुआ। उद्घाटन समारोह से खेल मैदान तक, पदक के डिजाइन से स्टेडियम के निर्माण तक प्रत्येक जगहों पर यह खूबसूरत विचारधारा प्रतीत होती है। यह पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक द्वारा दुनिया को दी गई सबसे कीमती आध्यात्मिक संपत्ति है। 16 फरवरी को विश्व फ्रीस्टाइल स्कीइंग के हवाई कौशल के फाइनल में यूक्रेन के खिलाड़ी ऑलेक्जेंडर अब्रामेंको और रूसी खिलाड़ी इलिया बुरोव ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। हालांकि इस समय रूस-यूक्रेन संबंधों में काले बादल छाए हुए हैं, लेकिन दोनों खिलाड़ियों के संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। दोनों ने एक दूसरे के लिए तालियां बजाईं और एक दूसरे का आलिंगन किया। इस तरह के ²श्य पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के दौरान क्रमश: आते रहते हैं। चीनी महिला खिलाड़ी श्यू मंगथाओ ने फ्रीस्टाइल स्कीइंग के हवाई कौशल के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। प्रतिस्पर्धी अमेरिकी खिलाड़ी एशले काल्डवेल ने शीघ्र ही उन्हें बधाई दी। इससे सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन हुआ और सामंजस्य की विचारधारा देखने को मिली। (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵