back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरिद्वार के डीएम उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

हरिद्वार, 12 जून (हि.स.)। हरिद्वार के कुंभ मेले का सफल रूप से आयोजित करने के लिए एक स्थानिय समिति की ओर से डीएम को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने कुंभ मेला में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर हरिद्वार के जिलाधिकारी सी. रविशंकर को प्रशस्ति पत्र एवं मां सरस्वती का चित्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों का भी आभार जताया। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि हरिद्वार के जिलाधिकारी की कार्यशैली और सक्रियता ने हरिद्वार की धर्मशालाओं और मेला प्रशासन के बीच एक सेतु का काम किया है। आज भी करोना काल में वह लगातार सक्रिय रहकर हरिद्वार की जनसमस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने कहाकि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी की कार्यशैली हमेशा सहयोगात्मक रहती है। उन्होंने जिलाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की पदोन्नति के लिए भी सरकार को पत्र लिखा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में लगा कचरे का अंबार, हजारों टन कूड़ा जमा, सफाई में जुटे सैकड़ों कर्मचारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कांवड़ मेले के समापन के बाद उत्तराखंड के हरिद्वार में सफाई को लेकर प्रशासन के सामने एक बड़ी...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵