back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अप्रैल महीने में देश में कोरोना का मामला तेजी से बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्रालय

– दिल्ली में कोरोना से हुई मोत के मामले में देश में दूसरे नंबर पर नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चार हफ्ते में महाराष्ट्र सहित 10 राज्यों के साथ कोरोना वायरस का संक्रमण अन्य राज्यों में भी फैल रहा है। दिल्ली में न केवल नए मामले बढ़े हैं, बल्कि मौत के मामले में भी यह दूसरे नंबर पर है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में सितंबर में कोरोना की पहली लहर आई थी। फिर अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर आई है। ऐसा दूसरे देशों में भी देखा गया है। कई देशों में तो तीसरी लहर भी देखी जा रही है। इसलिए सरकार कंटेन्मेंट, कोरोना से बचाव के तरीकों का पालन व वैक्सीन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। राज्यों को इन तीन योजना पर फोकस करने को कहा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵