back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भगोड़े कारोबारी चोकसी को डोमिनिका कोर्ट का झटका, नहीं मिली जमानत

नई दिल्ली, 12 जून (हिं. स.)। एंटीगुआ और बारबुडा से डोमिनिका पहुंचे भारत के भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका उच्च न्यायालय ने झटका दिया है। चोकसी को डोमिनिका में प्रवासी मानने से इनकार कर चुके कोर्ट ने अब उसे जमानत देने से भी मना कर दिया है। चोकसी रहस्यमय परिस्थितियों में एंटीगुआ और बारबुडा से डोमिनिका द्वीप पहुंच गया था। उसने 2018 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी। पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का यह आरोपित मामला सामने आने के कुछ सप्ताह पहले ही देश से फरार हो गया था। अभी हाल में 23 मई को वह एंटीगुआ और बारबुडा से डोमिनिका पहुंचा था। चोकसी को जमानत देने से इनकार करते हुए डोमिनिका कोर्ट ने कहा है कि चोकसी के ‘‘भागने का खतरा’’ है। चोकसी ने मजिस्ट्रेटी अदालत की ओर से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय में अपील की थी। चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस है। उसके वकीलों ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआई और भारतीय जैसे दिखने वाले पुलिसकर्मियों ने एंटीगुआ में जोली हार्बर से चोकसी का अपहरण कर लिया था। उसके बाद उसे नौका से डोमिनिका लाया गया। चोकसी के डोमिनिका में होने की खबर के बाद से भारतीय एजेंसियां उसे स्वदेश लाने की कोशिश कर रही हैं। पिछले दिनों एक विशेष टीम ने वहां जाकर मेहुल चोकसी के भारतीय नागरिक और देश में धोखाधड़ी के आरोपित होने की स्थिति में उसे भारत प्रत्यार्पण के पक्ष में दस्तावेज सौंपे हैं। हिंदुस्थान समाचार प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵