back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एएफसी कप प्लेऑफ : अबाहानी हटी, ईगल्स से भिड़ेगी बेंगलुरु एफसी

बेंगलुरु, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सुनील छेत्री की कप्तानी वाली बेंगलुरु एफसी एएफसी कप प्लेऑफ के मैच में 11 मई को माले में मालदीव के क्लब ईगल्स से भिड़ेगी। बेंगलुरु एफसी ने एएफसी कप राउंड 2 के मैच में नेपाल के क्लब त्रिभुवन आर्मी को 5-0 से हराया था और अगले दौर में उसे क्लब ईगल्स और बांग्लादेश के फुटबाल क्लब अबाहानी ढाका के बीच होने वाले मुकाबले से विजेता के खिलाफ खेलना था। लेकिन अबाहानी क्लब ने कोविड-19 के कारण बांग्लादेश में जारी लॉकडाउन और यात्रा संबंधी प्रतिबंधों के कारण इस टूर्नामेंट से हटने का शुक्रवार को फैसला किया। बेंगलुरु एफसी ने ट्वीट करते हुए कहा, अबाहानी लिमिटेड ढाका के 2021 एएफसी कप क्वालीफायर से हटने के बाद, ब्लूज (बेंगलुरु एफसी) अपने प्लेऑफ के मुकाबले में अब क्लब ईगल्स से खेलेगी, जो 11 मई को मालदीव में खेला जाएगा। –आईएएनएस ईजेडए/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

बेंगलुरु की सड़कों पर जाम का ‘ट्रैफिक सॉल्यूशन’CM सिद्धारमैया ने प्रेमजी से मांगी उधार की सड़क!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क‍। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक चौंकाने वाला और...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵