back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तुर्की में 80.5 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ

अंकारा, 21 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की में 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों की दर 80.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों की संख्या 5 करोड़ से ज्यादा है, या तुर्की में कुल आबादी का 60 प्रतिशत है। हालांकि, यह चेतावनी भी दी गई है कि यह आंकड़ा महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है। तुर्की में अब तक कोरोनावायरस से कुल 8,550,377 मामले सामने आए जबकि 74,847 लोगों की मौत हुई हैं। तुर्की ने 14 जनवरी को बड़े पैमाने पर कोरोना टीकाकरण शुरू किया। 5.6 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की पहली खुराक मिली है। बूस्टर खुराक सहित तुर्की में अब तक 11.927 करोड़ खुराकें दी गई हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵