back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना

फिरोजाबाद, 11 जून (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को जनपद के प्रत्येक नगर टूण्डला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना में तथा ब्लॉक पर सांकेतिक धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आयोजित सांकेतिक धरना के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय इस प्रकार से पेट्रोल, डीजल के दामो में वृद्धि को तुरंत वापस लेना चाहिए। जिससे जनता पर अधिक बोझ न पड़े क्योकि जनता की कमाई आज न के बराबर है और बहुत से लोग तो बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी इस जनविरोधी सरकार की होगी। धरने में योगेंद्र सिंह सिसौदिया, सुमन शर्मा, स्नेहलता बबली, हिमांशु कुमार, कन्हैया शर्मा, हेमंत निषाद, प्रदीप गोयल, अनिल उपाध्याय, शत्रुघ्न सिंह, प्रतीक चतुर्वेदी, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵