back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेएमसी मेयर और डिप्टी मेयर ने वार्ड 21 में शुरू किया विकास कार्य

जम्मू, 11 जून (हि.स.़)। जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा द्वारा वार्ड नंबर 21 में नाले को ढकने के लिए स्लैब निर्माण का विकास कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान मेयर के साथ जेएमसी के चेयरमैन यशपाल शर्मा एवं स्व. कुलदीप सिंह एवं वार्ड नंबर 21 की पार्षद भानु महाजन भी उपस्थित रहे। नाले को ढकने के लिए बनाए जाने वाले स्लैब की लंबाई 430 फीट है जो कि 90 लाख की अनुमानित लागत से बनाई जाएगी। इस अवसर पर बोलते हुए मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि आज हम माई टाउन माई प्राइड के तहत नाले के ऊपर स्लैब बनाकर नाले को ढकने का काम शुरू कर रहे हैं। यह कार्य मुख्य रूप से जेएमसी द्वारा परिभाषित रेहडी जोन के पास सड़क पर दुर्घटनाओं और भीड़भाड़ को रोकने और वहां एक स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नाले के ऊपर स्लैब के निर्माण के बाद रेहड़ियों को और पीछे नाले के ऊपर स्थानांतरित कर दिया जाएगा और इसके परिणामस्वरूप सड़क पर अधिक जगह होगी जिससे यातायात की भीड़ और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। मेयर जेएमसी ने आगे कहा कि इस कार्य को पूरा करने की समय सीमा 90 दिन की है और उन्होंने संबंधितों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इसे समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस दौरान एर. अश्वनी कार्यकारी अभियंता जेएमसी के साथ उनकी एईई और जेई की टीम भी मौजूद थी। अंत में मेयर ने आम जनता से अपने घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की क्योंकि कोविड-19 मामले फिर से बढ़ रहे हैं और केवल तभी बाहर जाना है जब यह महत्वपूर्ण हो और मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी का पालन करना भी बहुत आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵